मुरादाबाद, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के विशाल पर्व पर हरिद्वार से गंगाजल एवं कांवड़ लेकर महिला- पुरुष श्रद्धालु भगवान भोले की जयकारों के साथ सुरजन नगर पहुंचे। महाशिवरात्रि पर यहां के झंडा चौक पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं गांधी स्मारक महाविद्यालय मार्ग पर माता चामुंडा देवी के मंदिर पर विराजमान शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए रविवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। सभी महिला -पुरुष श्रद्धालुओं ने धार्मिक विधि विधान एवं भक्ति के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...