हापुड़, दिसम्बर 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में स्थित चामड़ वाले मंदिर पर मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित हो गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो सैंकडों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो जानकारी हुई कि बच्चों के खेल के दौरान मूर्ति खंडित हो गई है। सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। गांव के बाहरी छोर पर चामड़ माता का मंदिर है। वहां पर मां दुर्गा की मूर्ति लगाई हुई है। बुधवार की शाम को गांव के लोग वहां पर पूजा करने के लिए गए थे। जैसे ही वह पूजा करने के लिए पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि मंदिर में लगी मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर हाथ टूटा पड़ा हुआ है। इसको देख ग्रामीणों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना...