गंगापार, जनवरी 13 -- मांडा। मामा के साथ बाजार गये युवक की स्कूटी गायब हो गई। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल कोतवाली अंतर्गत बघौरा गांव निवासी आदर्श कुमार चार जनवरी 2006 की शाम मामा के साथ मांडा थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत चिलबिला बाजार स्कूटी से गया था। गलती से स्कूटी में चाबी छोड़कर खरीदारी करने चला गया और जब लौटकर आया, तो स्कूटी गायब थी। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...