हरिद्वार, फरवरी 22 -- शिवालिक नगर में अलमारी की चाबी बनाने के बहाने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मध्यप्रदेश से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे एक अंगूठी बरामद की गई, जबकि उसका साथी फरार है। रानीपुर पुलिस के अनुसार, नौ फरवरी को शिवालिक नगर निवासी संदीप धीमान की बुजुर्ग मां ने घर की अलमारी की चाबी बनवाने के लिए दो लोगों को बुलाया था। आरोप है कि दोनों ने चाबी बनाने का झांसा देकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 20 फरवरी को आरोपी गोविंद छाबड़ा निवासी धार मध्यप्रदेश को उसके घर से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के बाद वह साले के साथ मध्यप्रदेश लौट गया था। बरामद अंगूठी के अलावा दूसरे जेवर उसके साले के पास...