नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारत और अमेरिका के रिश्तों में तल्खी कम होती दिख रही है। अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह पर लगाए गए प्रतिबंधों से भारत को छह माह की छूट दे दी है। ईरान में स्थित यह बंदरगाह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे भारत बंदरगाह का संचालन जारी रख सकेगा। साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने इस राहत की जानकारी दी। रूसी तेल खरीद के मुद्दे पर नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले महीने चाबहार परियोजना पर लगाए गए प्रतिबंधों से छूट को खत्म कर दिया गया था। इससे भारत को मिली छूट 27 अक्तूबर को खत्म हो गई थी। अब सरकार ने जानकारी दी है कि छूट छह महीने के लिए बढ़ा दी गई है। अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहे भारत के लिए यह बड़ी राहत है। यह बंदरगाह पाकिस्तान को अनदेखा कर मध्य एशिया और अफगानिस्तान में भारत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.