नैनीताल, फरवरी 6 -- अच्छी खबर :: भीमताल, संवाददाता। ब्लॉक के चाफी से पदमपुरी, धारी मोटर मार्ग पर 9.37 करोड़ से डामरीकरण होगा। लोनिवि से भेजी गई डीपीआर को शासन से स्वीकृति मिल गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया पदमपुरी, धारी मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। जिस कारण ग्रामीण, किसानों और पर्यटकों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोनिवि के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति दी है। जिसका शासनादेश जारी हो गया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक कैड़ा ने कहा जल्द ही मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। डामरीकरण मार्च से शुरू किया जाएगा। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.