सीवान, मार्च 30 -- पचरूखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चाप गांव के समीप शनिवार की शाम को एक अज्ञात वाहन के रौंदने से एक किशोर की मौत हो गयी। मृत किशोर हरदिया निवासी बुलेट राम का 17 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना से नाराज लोगों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग जाम कर दिया। बाद में सड़क जाम कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। इसके बाद पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों बल का प्रयोग कर हटाया। बताया गया है कि शाम को किशोर साइकिल पर सवार होकर चाप से अपने घर को लौट रहा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। इस घटना में साइकिल सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट आने से कुछ ही देर बाद किशोर की मौत हो गयी। इधर आनन-फानन में पुलिस ने किशोर के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंच गयी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.