जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- चापुड़िया में फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, धर्मेन्द्र इलेवन बनी विजेता फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापुड़िया गांव स्थित मैदान में रविवार को फटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया मेरीलता मरांडी उपस्थित रहीं। मौके पर मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही सुदूरवर्ती इलाकों के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलता है। क्योंकि गांव के युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी होती है, जिसे इस तरह के आयोजनों से निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और युवाओं को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महेंद्र इलेवन और धर्मेन्द...