रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार गर्मी में पेयजल की समस्या को देखते हुए इसके निराकरण के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत हर दिन कराई जा रही है। आम नागरिक चापानल की मरम्मत की शिकायत जिला प्रशासन की ओर से बनाए अबुआ साथी के टोल फ्री नंबर 9430328080 पर 24 घंटे कर सकते हैं। शिकायत का त्वरित निष्पादन कराया जाएगा। शुक्रवार को अनगड़ा में चार, ओरमांझी में दो, सिल्ली में एक, बुंडू में दो, सोनाहातु में चार, राहे में चार और तमाड़ में चार चापानल की मरम्मत की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.