गढ़वा, जून 2 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। खरौंधी थानांतर्गत नावाडीह टोला निवासी गिरिजा पासवान की पत्नी गीता देवी से एक ठग ने सरकारी चापाकल गड़वाने के नाम पर भवनाथपुर वन विभाग कार्यालय के चेकनाका के समीप से नगद 15 हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। ठगी की शिकार हुई महिला गीता ने बताया कि एक अंजान व्यक्ति सुबह 11 बजे उसके घर आया। उसके बाद उसने कहा कि आपके नाम से 2 लाख रुपए की सोलर पंप और चपाकल आया है। आज ही चपाकल का बोर हो जाएगा। उसके बाद उसने हमलोगों को भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के पास बुलाया। उसके पति को फॉर्म में साटने के लिए रेवेन्यू टिकट लाने के लिए श्रीबंशीधर नगर स्थित कोर्ट में आलोक पासवान नामक व्यक्ति के पास भेज दिया। जब उसके पति द्वारा आलोक के बारे में पूछताछ की तो उक्त नाम से कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। दूसरी दुकान से रेवेन्यू टिकट खरीद कर वापस आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.