धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। गर्मी को देखते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जिले में चापाकलों की स्थिति सहित जलापूर्ति योजनाओं पर सवाल किया। विधायक ने कहा कि क्या धनबाद जिले में 50% चापाकल खराब हैं। इसपर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए राशि जारी कर दी गई है। खराबी की सूचना के अनुसार मरम्मत की जाती है। मंत्री ने पेयजल स्वच्छता से संबंधित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी है। साथ में आरोप भी लगाया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 2024-25 में केंद्रांश की राशि नहीं मिलने के कारण जलजीवन मिशन की योजनाएं बाधित हो रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.