रुद्रपुर, अगस्त 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति लोगों को चापड़ लहराकर डराने धमकाने लगा। घटना की सूचना पर पुलिस ने 67 वर्षीय को चापड़ के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक विकास रावत अपनी टीम के साथ गश्त पर थे जब उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गंगापुर रोड स्थित गोल्ज्यू मंदिर के पास एक व्यक्ति नुकीला चापड़ हाथ में लेकर राहगीरों को डरा रहा है और कोई गंभीर वारदात कर सकता है। सूचना मिलते ही डायल 112 कर्मियों और मुखबिर की मदद से व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान टिकेन्द्र सरकार पुत्र निरंजन सरकार निवासी संजय नगर खेडा, वार्ड-11, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.