रांची, जनवरी 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड की बेयासी पंचायत के कई गांवों में मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों के झुंड ने गोके गांव और मदई के गुड़गुड़िया टोली में छह से अधिक घरों को तोड़ दिया और घर के अंदर रखा अनाज भी खा गए। इसके अतिरिक्त हाथियों ने कई किसानों के खेतों में लगी गेहूं, मटर, सरसों और आलू की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड अब भी गोके गांव के पास सिसई जंगल में डेरा डाले हुए है। इससे पहले सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने कंजगी गांव में उत्पात मचाया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में स्थायी लाइट की व्यवस्था और हाथियों की निगरानी की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। वन विभाग के अनुसार, वे हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.