रांची, जनवरी 4 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मदरसा चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार दोपहर की है। लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट निवासी 18 वर्षीय जमशेद अंसारी बाइक से जा रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसे रेफरल अस्पताल मांडर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके पैर में गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...