रांची, फरवरी 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर करकट चौरा के निकट हुए सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। घटना बुधवार की शाम लगभग छह बजे की है। बताया जाता है कि मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया निवासी 21 वर्षीय कार्तिक उरांव और 25 वर्षीय अनुज खलखो अपनी बुलेट से वापस बीजूपाड़ा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थान के निकट असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में दोनों को गंभीर चोंटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चान्हो पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.