रांची, दिसम्बर 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की ताला पंचायत का निरीक्षण शुक्रवार को मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने किया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डोभा, टीसीबी और आम बागवानी सहित अन्य योजनाओं का जायजा लिया और कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त लोकपाल ने पंचायत सचिवालय में रखे गए मनरेगा से संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। मौके पर बीपीओ गुंजन कुमार, रोजगार सेवक, जेई सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.