रांची, दिसम्बर 5 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा चौक के पास बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। घायल युवक की पहचान महुआटोली मदरसा निवासी सुरेश उरांव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह बाइक से बीजूपाड़ा से अपने घर लौट रहा था। पुलिस की मदद से तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...