रांची, मार्च 8 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटवल पुल के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार महिला की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है। बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के जिनगी जोंजरो गांव से ऑटो से दर्जन भर लोग शादी समारोह में शामिल होने चान्हो थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में एक ट्रक ने ऑटो को साइड से धक्का मार दिया। ट्रक से धक्का लगने के कारण ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार महिला 50 वर्षीय कर्मी उरांव की मौत हो गई। वहीं करमू उरांव, दुखनी उरांव, सिइघा उरांव, बीफई उरांव, मंगिया उरांव, सिठो उरांव, सोनी उरांव, अनुष्का कुमारी, अनीश उरांव, अल्पना उरांव और सच्चिदानंद उरांव घायल हो गए। चान्हो पुलिस ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी चान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.