रांची, दिसम्बर 31 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो प्रखंड की बेयासी पंचायत के दो गांवों में बुधवार को जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने 30 से अधिक गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि ठंड अभी चरम पर है, बच्चों और बुजुर्गों को खास कर ठंड से बचने की काफी जरूरत है। शीत लहर को लेकर सरकार द्वारा एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। मौके पर मिथुन उरांव, एतो उरांव, शहजादा अनवर, अनिल साहू, अशेश्वर साही, मुन्ना पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.