रांची, जनवरी 6 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोरया गांव निवासी मुर्तुजा खान के खलिहान में रखा पुआल मंगलवार की सुबह जलकर राख हो गया। आग लगने से मुर्तजा को 35 से 40 हजार का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि मेलाटांड़ के निकट मुर्तजा ने पुआल को जलाकर रखा था। पुआल गांज से धुआं उठता देख आसपास के लोग जमा हुए और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.