रांची, जनवरी 3 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पतरातू गांव में कुत्ते को गाली देना युवक परमेश्वर प्रसाद को महंगा पड़ गया। कुत्ते के मालिक निरंजन महतो ने परमेश्वर प्रसाद को मारपीट कर घायल कर दिया और पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया। घटना गुरुवार को दिन के एक बजे की है। इस संबंध में परमेश्वर प्रसाद ने शनिवार को चान्हो थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, परमेश्वर प्रसाद अपने घर के सामने खड़े कुत्ते को भगा रहा था तभी कुत्ते का मालिक निरंजन महतो पहुंचा और परमेश्वर की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...