रांची, जुलाई 17 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोको रघुनाथपुर गांव में करंट लगने से युवा किसान 35 वर्षीय जयपाल उरांव की मौके पर मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे की है। बताया जाता है कि जयपाल अपने खेत में पटवन करने पहुंचा था उसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गया। सूचना मिलने पर मौक पहुंची चान्हो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि जयपाल उरांव के दो बच्चे हैं। वह खेतीबारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव में स्थित कब्रिस्तान में शव को मिट्टी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.