रांची, फरवरी 10 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पकरियो पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को ऑटो से उतरने के दौरान गिरने से भाजपा के वरिष्ठ नेता 70 वर्षीय लवनाथ शाही की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लवनाथ शाही दोपहर में चान्हो से एक ऑटो अपने घर पकरियो जा रहे थे। पकरियो पेट्रोल पंप के पास जैसे ही ऑटो से उतरने के लिए एक पैर सड़क पर रखा, ऑटो अचानक आगे बढ़ गया। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मांडर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लवनाथ शाही के निधन पर भाजपा नेताओं सन्नी टोप्पो, सतीश शाह, चंदन गुप्ता, बबलू गोप, पुरंजय महतो, रहमान अंसारी, मुकेश प्रसाद, राजनाथ सिंह और रामबालक ठाकुर आदि ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने इ...