रांची, जनवरी 19 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चुटियो गांव निवासी 55 वर्षीय अर्जुन नाथ साही रविवार की शाम से लापता हैं। वे गुजरात की एक निजी कंपनी में काम कर घर लौटे थे और उनका अंतिम मोबाइल लोकेशन ताला के आसपास मिला है। पुलिस ने जंगल, कुआं और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उन्हें जल्द ढूंढने की कोशिश कर रही है। परिजनों ने अर्जुन को खोजने के लिए सनहा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...