रांची, जुलाई 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलसोकरा निवासी 42 वर्षीय शाहिद अंजुम की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह पिछले 10 वर्षों से जुबैल शहर में रह रहे थे। शाहिद अंजुम के तीन बच्चे हैं और उनकी मौत से घर में मातम का माहौल है। शाहिद के छोटे भाई राशिद इकबाल ने बताया कि उन्हें 29 जुलाई रात को सूचना मिली कि बड़े भाई की मौत हो गई है। परिजनों ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि शाहिद अंजुम के शव को जल्द स्वदेश लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। उन्होंने प्रशासन, सांसद/विधायक और विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.