रांची, जनवरी 20 -- चान्हो, प्रतिनिधि। चान्हो थाना क्षेत्र के पंडरी गांव में सड़क के किनारे खड़े ट्रक को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में ट्रक का आधे से अधिक हिस्सा पूरी तरह जल गया है। ट्रक मालिक पंडरी निवासी नसीम अंसारी सोमवार की शाम धनबाद से लौटने के बाद सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर पास अपने घर में चला गया था। उसने सुरक्षा के लिए बेटे को ट्रक में सोने के लिए कहा था। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे बेटे को ट्रक में आग लगने की जानकारी हुई। इसी बीच ट्रक का टायर फटने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने लगे। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक ट्रक का आधा हिस्सा जल चुका था। इस घटना को लेकर ट्रक मालिक नसीम अंसारी ने चान्हो थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रह...