रांची, जनवरी 4 -- रातू, प्रतिनिधि। बाल कल्याण संघ, कमड़े के तत्वावधान में शनिवार को चान्हो और बीजूपाड़ा गांव की 30 किशोरियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य किशोरावस्था में होनेवाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक बदलावों और उनसे जुड़ी समस्याओं पर संवाद करना था। बैठक में किशोरियों ने मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा में आने वाली बाधाएं, आत्मविश्वास की कमी, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी और स्कूल ड्रॉप आउट जैसी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि ऐसी परिस्थितियों में माता-पिता, शिक्षिका, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और किशोरी समूह से संवाद कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। बाल कल्याण संघ के संस्थापक संजय मिश्र ने कहा कि 'बाल विवाह मुक्त भारत' के 100 दिनी अभियान के तहत किशोरियों को सशक्त बनाने का कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.