बांका, मार्च 23 -- चान्दन। बिहार दिवस 2025 के शुभ अवसर पर शनिवार को प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, चान्दन में हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल सुमन सिंह के नेतृत्व में छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और बिहार की गौरवशाली संस्कृति व इतिहास को याद किया। प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को बिहार की उपलब्धियों और गौरवशाली परंपराओं के बारे में जागरूक किया गया।विद्यालय में प्रभात फेरी के उपरांत छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रांकन, क्विज और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल थीं। छात्राओं ने अपनी रचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.