बांका, फरवरी 1 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चान्दन थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कांडों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सहायक अवर निरीक्षक सुरेश कुमार श्रीमाली ने थाना कांड संख्या 124/25 के अभियुक्त पिंटू कुमार यादव, पिता लक्ष्मी यादव को चांदन थाना गेट के सामने से गिरफ्तार किया। वहीं, कांड संख्या 125/25 के अभियुक्त नितेश कुमार, पिता नरेश यादव को त्रिघूनाडीह मोड़ के समीप से धर दबोचा गया। विदित हो कि 1 दिसंबर 2025 को जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों की ग...