बांका, फरवरी 13 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के बिरनियां पंचायत के भरथनतरी गांव में शुक्रवार दोपहर एक 20 वर्षीय युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही चांदन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। मृतका की पहचान भरथनतरी निवासी स्व. मुकेश प्रामाणिक की 20 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी के रूप में हुई है। घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर मृतका ने अपने चाचा एवं घर के अन्य सदस्यों को भोजन कराया, इसके बाद वह घर के अंदर चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.