आगरा, फरवरी 9 -- आज देश की बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं। अगर उन्हें संस्कार से नहीं पाला गया तो और निशाना बनेंगी। चादर और फादर से दूर रहें, नहीं तो अपने पुरखों से दूर हो जाएंगे। यह बातें विश्व शांति हिंदू महा सम्मेलन समिति की ओर से बल्केश्वर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता एवं पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि कायर हिंदू विधर्मी बन गए हैं। अपनी आने वाली पीढ़ी को बचा लो। भारत को निष्ठा रखने वाली संतान चाहिए। बच्चों में भेद न करें, उन्हें संभालें। भारत में पराक्रम और शौर्य की कमी नहीं है। एक दंपति की कम से कम चार से पांच संतान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को जगाने और बताने आई हैं। हिंदू जाग जाएं और भारत विधर्मी मुक्त सनातनी राष्ट्र बने। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह सोफिया कुरैशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.