नई दिल्ली, जनवरी 30 -- चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बिजनेस, व्यापार और सफलता के लिए ऐसे नियम बताए हैं, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। वे कहते हैं कि सफलता मेहनत से मिलती है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां पूरी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। बिजनेस में सफल होने के लिए सिर्फ मेहनत काफी नहीं, बल्कि सही रणनीति और गलतियों से बचना जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, बिजनेस में 5 सबसे बड़ी गलतियां हैं, जिन्हें कभी नहीं करना चाहिए। इन गलतियों से बचने वाला व्यक्ति ही लंबे समय तक सफल रहता है। आइए जानते हैं वे गलतियां कौन-सी हैं।गुप्त बातें दूसरों को बताना आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमजोरी और योजना दूसरों को कभी ना बताओ, क्योंकि शत्रु कमजोरी का फायदा उठाता है। बिजनेस में अपनी कमाई, नुकसान, नए प्रोजेक्ट या मार्केटिंग प्लान को दोस्तों, रिश्तेदारो...