रांची, फरवरी 15 -- रातू, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को पूजा-अर्चना के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ पड़ी। रातू तथा आसपास के सभी शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे। पावर सबस्टेशन स्थित महेश्वर धाम, काठीटांड़ के चिंताहरण गणेश शिव मंदिर और चाणक्येश्वर शिव मंदिर में 24 घंटे के अखंड पाठ के बाद महाआरती हुई। अखंड कीर्तन समाप्त होते ही दोनों मंदिरों में कलश यात्रा में शामिल महिलाओं से हवन कराया गया। इसके बाद महाभंडारे में प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चाणक्येश्वर शिव मंदिर में दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक जारी रहा। इधर, झखराटांड़ शिव मंदिर से शाम पांच बजे शिव बारात निकाली गई। शिव बारात पावर स्टेशन शिव मंदिर पहुंची, जहां शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। बारात में काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.