देहरादून, जून 20 -- दून विवि रोड स्थित चाणक्यपुरी में पिछले 6 दिन से पानी का संकट हो रखा है। स्थानीय लोग परेशान है लेकिन जल संस्थान समाधान नहीं तलाश पा रहा है। स्थानीय निवासियों ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दून विवि रोड पर पेयजल निगम द्वारा लंबे समय से सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिस वजह से आए दिन पानी की लाइनों को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ समय पहले शांति विहार में पानी की लाइन टूटने की वजह से पेयजल समस्या हुई थी। वहां लाइन को जोड़ा गया तो अब चाणक्यपुरी में समस्या शुरू हो गई है। स्थानीय निवासी सुरेश रावत ने बताया कि करीब नब्बे परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पहले ये कहा जा रहा था कि गैस पाइप लाइन बिछाने की वजह से पानी की लाइन को नुकसान हुआ है लेकिन लाइन के निरीक्षण में पता चला कि पेयजल निगम के सीवर लाइन कार्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.