घाटशिला, मार्च 6 -- गालूडीह। बाघुड़िया पंचायत के कई गांव चाडरी, पहाड़पुर, काशपानी गांव में बाहा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर आदिवासी समाज के लोगों में हर्षोल्लास देखा गया। जाहेरस्थान में नायके खोगेन टुडू ने विधि विधान से पूजा की। इसके बाद बलि के रूप में मुर्गे के चूजे और हंड़िया चढ़ाया गया। चाडरी गांव के फूलचंद टुडू ने बताया कि अमावस्या के चांद के 5 दिन बाद सरहुल पूजा किया जाता है। लोगों का मानना है कि गांव में सुख, शांति, समृद्धि और अज्ञात बीमारी से बचाने के लिए पूजा की जाती है। इसमें नए पत्ते फूल का पूजा किया जाता है। पूजा के दौरान ढोल नगाड़े बजाये जाते हैं। पारंपरिक रीति-रिवाज से जाहेरस्थान में नृत्य होता है। गुरुवार को सेंदरा का आयोजन किया जाएगा और पानी की होली खेली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक पूजा नहीं होता है तब तक क...