जहानाबाद, जनवरी 21 -- शव आते ही गांव में मचा कोहराम, परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल मंगलवार की रात औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र से एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे फॉलोअप अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के रामपुर चाय गांव के सगे चाचा- भतीजा की सड़क दुर्घटना में मौत से गांव में मातम पसर गया। बुधवार की सुबह गांव एक साथ चाचा- भतीजे का शव आते ही पूरे गांव में कोहरा मच गया। दोनों का शव देखने के लिए अगल-बगल गांव के लोग साथ ही रिश्तेदारों की हुजूम उमड़ पड़ी। विदित हो कि मंगलवार की रात औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र से एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे थे। इस क्रम में आल्टो कार और बाइक के बीच टक्कर में रामपुर चाय गांव निवासी वेंकटेश कुमार एवं उनके भतीजे 19 वर्षीय हर्ष कुमार की मौत हो गयी थी। मृतक दोनों सगे चाचा भतीजा ...