अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमै पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच में रविवार की सुबह एक जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाचा और भतीजे के बीच चल रहे भूविवाद में चाचा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक का छोटा भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दिनेश झा (35 वर्ष) रमै पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच निवासी परमेश्वर झा का बेटा था। जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से दिनेश झा और उनके चाचा चंदेश्वर झा के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की पत्नी आरती देवी के अनुसार दिनेश झा ने जमीन के एवज में चाचा को करीब 10 लाख रुपये दिए थे। एक जनवरी को जमीन की रजिस्ट्री की तारीख तय थी। आरोप है कि चाचा ने रजिस्ट्री नहीं की। रविव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.