नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी के मौर्य एन्क्लेव इलाके में बीते सोमवार चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में पंकज उर्फ विकास और प्रिंस उर्फ सचिन शामिल है। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पीतमपुरा के एक कॉलेज से सटे हैदरपुर नहर के पास लूटपाट की पीसीआर कॉल मिली थी। शिकायतकर्ता रंजीत पासवान ने बताया कि वह भतीजे के साथ नहर के पास बैठा था। भतीजा ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर काम कर रहा था, तभी गांव से कॉल आ गया। वह सर्विस रोड से कॉलेज की ओर चलने लगा तो दो बदमाश आंख पर नुकीली चीज से वार कर मोबाइल फोन लूटकर फरार होने लगे। इस दौरान एक को राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान पंकज उर्फ विकास के रूप में हुई। पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.