गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- मोदीनगर। गोविन्दपुरी कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी अशोक अग्रवाल और उनके भतीजे अभिनव अग्रवाल के साथ आकाश गुप्ता को बुधवार सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। एक साथ दो अर्थियां उठने से कोहराम मच गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरामऊ के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में उद्यमी अशोक अग्रवाल, उनके भतीजे अभिनव अग्रवाल और आकाश गुप्ता सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। देर रात तीनों के शव मोदीनगर पहुंच गए थे। अशोक अग्रवाल और उनके भतीजे का शव जब गोविंदपुरी कॉलोनी पहुंचे तो कोहराम मच गया। बुधवार सुबह करीब दस बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई। अभिनव की मां रितु अग्रवाल बेटे के शव से लिपट गई। अशोक अग्रवाल की पत्नी, बेटे रजत और दोनों पुत्रियां भी रोते-रोते बेहोश हो गईं। बेटे और पोते का शव देखकर 93 वर्षीय मिथलेश अग्रवाल कई बार ...