हमीरपुर, जनवरी 9 -- राठ, संवाददाता। गुरुवार की रात घर वाले सोते रह गये और घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नगदी पार कर दी। सूचना पर सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव निवासी राम अवतार पुत्र बंशीधर नामदेव ने बताया कि उनका पुत्र सोनू, अपनी पत्नी अभिलाषा और सास के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह घर पर अकेले कमरे में सो रहे थे। गुरुवार की रात ऊपर वाले कमरे में चोर घुस गए। कमरे के अंदर चोरों ने लोहे की अलमारी तोड़ी। वहां से सोना-चांदी के जेवरात निकाले और अलग रखे बक्से को भी ले गए। छत पर जाकर बक्से से जेवरात निकाल कर भाग गए। चोर मंगलसूत्र, मनचली, सोने की चार चूड़ी, चांदी की पायल, हाफ पेटी, कमर पेटी और पत्नी के अलग रखे मंगलसूत्र, सोने की चेन, पायल तथा समधन की पायल, बिछिया और भा...