उरई, फरवरी 4 -- कोटरा। थाना क्षेत्र की एट कोटरा रोड की बिनोरा नहर में गिरने से मौत की आगोश में समाए दो लोगों में एक जितेंद्र की भतीजी की शादी बुधवार रात को ही थी और परिवारवालों के साथ रिश्तेदार व गांव के लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे पर जैसे ही उनको जितेंद्र और पारिवारिक चाचा की मौत की खबर मिली तो शादी वाले घर में मायूसी छा गई और बड़ी संख्या में गांव से लोग घटनास्थल पहुंचे और फिर वहां से मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। ग्राम पचीपुरा निवासी जीतेन्द्र सिंह और रिश्ते के चाचा इंद्रपाल की बुधवार को कोटरा से आते समय एक कारण दुर्घना में मृत्यु हो गई। जितेंद्र कोटरा में किसी वैद के पास पथरी का इलाज कराने के लिए गए थे। जहां उनकी कार रास्ते मे पड़ने वाली बिनोरा नहर में जा गिरी जिससे दोनों की मौत हो गई उनकी मौत की सूचना जैसे ही उनके गांव म...