कौशाम्बी, जनवरी 15 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव निवासी जगजीत सरोज ने बताया कि 13 जनवरी 2025 को पड़ोसी सद्धू अकारण घर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुन भतीजी रामदुलारी पत्नी रंजीत कुमार बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का मेडिकल करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...