एटा, दिसम्बर 10 -- उपले हटाने के विवाद में चाचा पर फायर करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने पकड़ लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है। कोतवाली देहात के गांव नगला कंचन निवासी अजय वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में प्लाट पड़ा हुआ है। इसमें रिश्ते का भतीजा उपले रख देता था। बताया कि प्लाट में कमरे बनवाने चाहते हैं। इसे लेकर उन्होने भतीजे विक्रम से उपले हटाने के लिए कहा। आरोप है कि आरोपी ने उपले हटाने से मना कर दिया। बताया कि मंगलवार दोपहर को विवाद बढ़ गया और आरोपी भतीजा घर से तमंचा निकाल लिया। तमंचा से फायर कर दिया। इसमें वह बच गया। जान से मारने की धमकी दी है। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.