मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- नाबालिग के साथ चाचा ने जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। और पीडिता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया है। बताया गया कि कई वर्ष पूर्व नाबालिग की मां की मृत्यु हो गई थी। जबकि दो वर्ष से पिता भी लापता है। लड़की चाचा व चाची के साथ ही रहती थी। दो दिन पूर्व चाचा ने चाची के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। सोमवार रात में आरोपी चाचा ने लड़की को अकेली पाकर हाथ से मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। उसके द्वारा विरोध करने पर मारपीट भी की। मंगलवार को पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि लड़की की तहरीर पर आरोपी चाचा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने शीघ्...