नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय (सीएनबीसी) ने रेडियोलॉजिस्ट की विजिटिंग आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती बाल रोगियों के लिए यूएसजी स्कैन और यूएसजी गाइडेड इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है। गीता कॉलोनी स्थित 221 बेड वाले इस अस्पताल में 12 वर्ष तक के बच्चों का इलाज किया जाता है। यहां रोजाना औसतन 1300 से 1500 ओपीडी मरीज आते हैं, जबकि 40 से 50 बच्चे भर्ती होते हैं। प्रतिदिन 15-20 बच्चों को यूएसजी स्कैन और 1-2 को यूएसजी गाइडेड प्रक्रियाओं की आवश्यकता पड़ती है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास एमडी/डीएनबी/डीएमआरडी (रेडियोलॉजी) की डिग्री, कम से कम छह माह का अनुभव और दिल्ली मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। चयनित डॉक्टर को प्रति विजिट 6000 ...