हमीरपुर, जनवरी 7 -- राठ, संवाददाता। अधिवक्ता संघ की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष अखिल कुमार नगायच और महामंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत की जीत हुई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। राठ बार संघ की कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया में बुधवार को मतदान हुआ। सुबह से ही अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग कर शाम 4 बजे तक मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी रतन सिंह राठौर, सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी और मुबारिक अली ने बताया कि बार संघ में 168 मतदाता है। जिसमें 157 वोट डाले गए। अध्यक्ष पद पर चाचा नवल किशोर नगायच और भतीजा अखिल कुमार नगायच के बीच प्रतिस्पर्धा थी। जिसमें भतीजे अखिल कुमार नगायच ने चाचा नवल किशोर नगायच को हराया। जबकि सुरेंद्र सिंह राजपूत ने शिवकुमार सिंह राजपूत को हराकर महामंत्री ...