फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में किसान सुनील कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलाया किया। किसान की हत्या उसके बेटे अमन ने ही की थी। बेटे को शक था कि चाचा और चचेरे भाई के नाम पिता भूमि न कर दें। इसी बात पर उसने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आला कत्ल सहित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बेहटा गांव निवासी सुनील उर्फ नेकसे की 13 फरवरी को सुबह 6:30 बजे आलू खोदते समय खेत पर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस को पता लगा कि वादी मुकदमा मृतक के पुत्र अमन ने ही अपने पिता सुनील कुमार उर्फ नेकसे की हत्या की है। अमन को आला कत्ल और डंडा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पूछत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.