झज्जर, जनवरी 13 -- हरियाणा के झज्जर में एक लड़की के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश से अपने चाचा के साथ बस से उतरी लड़की को कुछ लड़के जबरन ढाबे के अंदर खींचकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने एआई (AI) का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों का सुराग लगाया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।चाचा के साथ बस से उतरी थी पीड़िता झज्जर सीपी डॉ. राजश्री सिंह ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तड़के दो बजे एक लड़की जो अपने चाचा के साथ उत्तर प्रदेश से बस से उतरी थी। बस से उतरने के बाद उसके चाचा ने अपने बेटे को फोन किया और आकर उन्हें रिसीव करने को कहा। बेटा बहादुरगढ़ में रहता है। इसी बीच वे सड़क पर चलने लगे। वे सड़क किनारे एक ढाबे पर पहुंचे।ढाबे में...