महोबा, फरवरी 3 -- कबरई, संवाददाता। पुरानी रंजिश में चाचा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपितों को गिरफ़्तार किया था। मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। थाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव में पुरानी रंजिश को 21 दिसंबर को 60 वर्षीय गुलाब सिंह परिहार की खेत में भतीजे मोनू सिंह द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटी ज्योति की तहरीर केआधार पर पुलिस ने आरोपित मोनू सिंह, बीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया था। तीन आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे जबकि मोनू सिंह पकड़ से दूर चल रहा था। थाना प्रभारी सत्वेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित मोनू सिंह को आमा देवी पहाड़ पर स्थित मंदिर के पास से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.