महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल कस्बे के आजादनगर मोहल्ले में शनिवार को पत्नी से विवाद के बीच पहंसुल से लगी चोट से घायल गजेन्द्र साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पति पत्नी के विवाद के बीच मृतक की भाभी और भतीजा बीच बचाव करने गए थे। इस मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक के भतीजे पर आरोप लगाया है। इस क्रम में पुलिस ने मृतक के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। निचलौल कस्बे के आजादनगर मोहल्ला निवासी गजेन्द्र साहनी और उसकी पत्नी मंशा के बीच शनिवार दोपहर में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसे देखकर गजेन्द्र की भाभी और भतीजा, पति पत्नी के विवाद में बीच बचाव करने लगे। इस बीच घर में रखे पहंसुल से गजेन्द्र के गले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.